फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP shares the mantra for victory at the booth presidents' conference.

Sambhal News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा ने दिया जीत का मंत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
BJP shares the mantra for victory at the booth presidents' conference.
संभल-चंदौसी। भाजपा ने बुधवार को जिले में संभल, असमोली, चंदौसी और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आए लोगों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने के आह्वान के साथ उन्हें जीत का मंत्र दिया। कहा गया कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ हैं।
विज्ञापन

दुर्गा कॉलोनी स्थित एक पैलेस में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि अशोक कटारिया ने कहा कि बूथ के अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं के प्रबंधन, मेहनत से ही चुनाव जीता जा सकता है। जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार आपकी मेहनत से हमें संभल जिले की सभी विधानसभाओं को जीतना है। मेरा बूथ सबसे मजबूत के सिद्धांत पर चलते हुए कार्य करना है। संचालन कार्यक्रम संयोजक सौरभ गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष भीष्म शर्मा, डाॅ. नरेंद्र सिंह, डाॅ. अरविंद गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, अर्जुन वाल्मीकि, पंकज गुप्ता, चरण सिंह भारती, मुकुल रस्तोगी, कशिश कौशल, पारुल शर्मा, राजबहादुर पासी, हरीश लोधी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

असमोली विधानसभा क्षेत्र का बूथ सम्मेलन गांव कुरकावली स्थित एके रिसोर्ट में हुआ। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान ने बूथ अध्यक्ष ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं। कार्यक्रम संयोजक अवधेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री हरिओम शर्मा, योगेंद्र त्यागी, सोनू चाहल, देवचंद सैनी, रोहित पवार आदि रहे।
गुन्नौर विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों का वेरिफिकेशन कर सभी से संवाद किया। बूथ अध्यक्षों के महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा कर उन्हें जीत का मंत्र बताया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य सत्यपाल सैनी, कार्यक्रम संयोजक दीपक कुमार यादव, पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू, जिला मंत्री शांति स्वरूप, ब्लॉक प्रमुख दिव्य प्रकाश यादव, चेयरमैन हर्षवर्धन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिखर गोयल आदि रहे।

चंदौसी में रामबाग रोड स्थित वार्ष्णेय सेवा सदन में मंगलवार को भाजपा का विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी रहीं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की असली रीढ़ है। किसी भी चुनाव को जीतने की चाबी बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के पास होती है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित की नीतियों के दम पर हम हर बूथ पर विजय पताका फहराएंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुधीर मल्होत्रा, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक के अलावा पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, चंद्रसेन दिवाकर, अंकित जैन, मनोज कठेरिया, अभिनव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed