फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bjp protest on water logging in sambhal

हयातनगर में जल भराव की समस्या से भड़के भाजपाइयों किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
bjp protest on water logging in sambhal
संभल/सरायतरीन। सड़क निर्माण के कार्य से हयातनगर में जल निकासी बंद हो गई। गंदा पानी गली मोहल्लों की भर गया। घरों से जो पानी नाली के रास्ते बाहर जाता है वह भी रुक गया। इससे आई समस्या पर शनिवार को दोपहर दो बजे लोगों का आक्रोश पनप गया। संभल बहजोई मार्ग पर 25-30 लोग और भाजपाई सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन करते हुए लोक निर्माण विभाग के कांट्रेक्टर का एक ट्रक रोक लिया। नारेबाजी की। सड़क निर्माण से पहले नाले का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

हयातनगर चुंगी के पास जल निकासी बाधित होने से 100 से अधिक घरों की जल निकासी बाधित हो गई है। मुख्य बाजार के मार्ग पर पानी भर गया जिससे कारोबार प्रभावित है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से संभल-बहजोई मार्ग का निर्माण करा रहा है। निर्माण के दौरान जल निकासी के परंपरागत सिस्टम को ध्वस्त कर दिया गया। तीन चार दिनों से जल भराव की समस्या है।
विज्ञापन

हयातनगर के लोग इस मुद्दे पर आक्रोशित हो गए और जल भराव वाले बाजार में प्रदर्शन किया। जानकारी मिलते ही भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, हयातनगर के स्थानीय नेता जयप्रकाश गुप्ता, सुरेश अटल, गणेश कुमार और शिवम वार्ष्णेय पहुंचे। राजेश सिंघल ने कार्यदायी संस्था के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर फरहान से फोन पर बातचीत की। कुछ ही देर में फरहान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हयातनगर के लोगों की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया गया है। लोगों की मांग यह है कि पहले नाला बनाया जाए फिर सड़क बने ताकि जल भराव न हो। इस संबंध में अधिकारियों के निरीक्षण के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निकासी की समस्या पर कुछ लोगों ने शिकायत की है। इस पर कांट्रेक्टर के प्रोजेक्ट मैनेजर को जल निकासी कराने के नाली का निर्माण कराने के निर्देश दिए गए है। सोमवार से यह काम हो जाएगा। नाली बनने के बाद सड़क का निर्माण भी होगा।
योगेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, विश्व बैंक खंड, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed