फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP members clash with Kotwal over report on workers

Sambhal News: कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट को लेकर भाजपाइयों की कोतवाल से नोकझोंक

Sat, 22 Jun 2024 04:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 22 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
BJP members clash with Kotwal over report on workers
चंदौसी (संभल)। भाजपा कार्यकर्ताओं पर अवैध वसूली और अवैध स्टैंड संचालन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार को भाजपाइयों की विरोध जताया। उनकी कोतवाली प्रभारी से नोकझोंक हो गई। भाजपाइयों ने माफिया को बचाने के लिए निर्दाेष लोगों पर कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भाजपा नेता डॉ. विशाल सिंह चौहान के साथ भाजपा कार्यकर्ता व विभिन्न सामाजिक संगठन के लोग कोतवाली पहुंचे और कोतवाली प्रभारी अतर सिंह से दर्ज मुकदमे को खत्म करने की मांग की। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। भाजपाइयों ने कोतवाली प्रभारी से बिनी किसी दबाव के मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए भाजपा कार्यकर्ता कपिल त्यागी और नीरज वाल्मीकि का नाम मुकदमे से निकालने की मांग की है। डॉ. विशाल चौहान ने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि अवैध वाहन पार्किंग स्टैंड पूरी तरीके से बंद होना चाहिए। लेकिन प्रशासन ने माफियाओं को बचाते हुए दिखावटी कार्रवाई की है। भाजपा कार्यकर्ताओं को गलत फंसाया गया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी सिरोही, किरण शर्मा, अमन कोरी, अनुज वार्ष्णेय उर्फ अन्नु, शुभम अग्रवाल, राजकुमार ठाकरे, ठाकुर बृजेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed