फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP leaders overjoyed at victory in Delhi, distributed sweets

Sambhal News: दिल्ली में जीत पर भाजपाई गदगद, बांटी मिठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders overjoyed at victory in Delhi, distributed sweets
पार्टी की जीत पर मिठाई बांटते भाजपाई। - फोटो : पार्टी की जीत पर मिठाई बांटते भाजपाई।
चंदौसी। दिल्ली के विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से भाजपाइयों में उत्साह भर दिया। भाजपाइयों ने आतिशबाजी छोड़ी और एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

फव्वारा चौक पर भाजपा नगराध्यक्ष अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जश्न मनाया। मिठाई वितरण कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। ढोल नगाड़ों पर जमकर झूमे और आतिशबाजी भी की गई। नगराध्यक्ष ने कहा कि ये जीत दिल्ली के चौतरफा विकास को सुनिश्चित करेगी। केजरीवाल के झूठे वादाें से जनता तंग आ चुकी थी। सिर्फ मोदी की गारंटी का भरोसा था। अब दिल्ली में भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास की गंगा बहाएगी। इस दौरान सुधीर मल्होत्रा, देवेंद्र मोनू, अंकित जैन, यश मदान, अशोक शर्मा, सतीश अरोरा, मोनू खुराना, विपिन आहूजा आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया। पूर्व एमएलसी चौधरी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने विपक्ष द्वारा जो देश विरोधी ताकतों को बल देने का काम किया जा रहा था। उसको उखाड़ फेंकने का काम भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किया है। इस दौरान पूर्व नगराध्यक्ष गिरीश रतन, शुभम अग्रवाल, मनोज दिवाकर, राजेंद्र सिंह, हरेंद्र कोहली, राजकुमार ठाकरे, डॉ. टीएस पाल, मुकेश जाटव, तरुण नीरज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed