फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP leader pressures candidate for withdrawal of name

भाजपा नेता व उसके समर्थकों ने बीडीसी की महिला प्रत्याशी पर बनाया नाम वापसी का दबाव बनाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
BJP leader pressures candidate for withdrawal of name
बहजोई। विकासखंड कार्यालय परिसर में नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान पुलिस की सुरक्षा के बीच एक प्रदेश स्तरीय भाजपा नेता व उसके समर्थकों की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्य की महिला प्रत्याशी पर नाम वापसी का दबाव बनाने का मामला सामने आया। इससे काफी देर तक विकासखंड कार्यालय परिसर में हंगामे की स्थिति रही।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब सवा बजे कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार की तरफ से दो गाड़ियों में सवार होकर भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेता व उसके समर्थकों ने बैरिकेडिंग के निकट से होकर विकासखंड कार्यालय में प्रवेश किया। इस बीच एक क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की वार्ड संख्या 51 से एक महिला प्रत्याशी भी साथ थी। इसके बाद भाजपा नेता व उसके समर्थक महिला प्रत्याशी को नाम वापसी करने का दबाव बनाते हुए विकासखंड कार्यालय में बने काउंटर पर ले जाने लगे। महिला ने विरोध किया तो हंगामे की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

इस बीच दूसरी राजनीतिक पार्टी से भी लोग मौके पर पहुंच गए। इससे मौके पर गहमा-गहमी बढ़ गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने पर सामने आया कि भाजपा नेता व उसके समर्थक महिला प्रत्याशी को अपनी गाड़ी में बैठाकर नाम वापसी कराने के लिए लाए थे, लेकिन महिला प्रत्याशी की ओर से मौके पर नाम वापसी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे भाजपा नेता व उसके समर्थक भड़क गए। मौजूद पुलिस बल ने भी सख्ती करते हुए सभी को मौके से दौड़ाया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला प्रत्याशी से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि वह नाम वापसी नहीं करना चाहती थी। जबरन उस पर नाम वापसी करने का दबाव बनाया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि बाद में चुनाव चिह्न लेने के बाद महिला प्रत्याशी को पुलिस की सुरक्षा में घर तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed