फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP government wants to implement dictatorship in the country: Danish Ali

देश में तानाशाही व्यवस्था लागू करना चाहती है भाजपा सरकार : दानिश अली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
BJP government wants to implement dictatorship in the country: Danish Ali
संभल। कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश जोनल प्रभारी व कांग्रेस के पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली ने कहा कि भाजपा सरकार देश में तानाशाही व्यवस्था लागू करना चाहती है। बिहार से इस व्यवस्था की शुरुआत हो रही है। पूर्व सांसद रविवार को संभल में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। चंदौसी रोड स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से लोगों से उनके मताधिकार का प्रयोग छीनना चाहती है। एक प्रकार की तानाशाही व्यवस्था देश में लागू करना चाहती है। इसकी शुरुआत बिहार राज्य से की जा रही है। संविधान की प्रस्तावना से धर्म निरपेक्ष एवं समाजवादी शब्दों को हटाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

कहा कि संभल में भाई को भाई से लड़ाने की साजिश की जा रही है। ऐसा संभल में नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी किया जा रहा है इसलिए पदाधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्हें समझना चाहिए कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी न केवल संभल जिले में बल्कि उत्तर प्रदेश में और फिर जल्दी ही पूरे देश में राहुल गांधी की अगुवाई में अपनी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी परवेज आरिफ, शिवकिशोर गौतम, मोहम्मद तौकीर, कौस्तुभ रस्तोगी, अकबर अली, आसिफ अल्वी, मनोज भास्कर, जयप्रकाश, राशिद हुसैन, सलाउद्दीन सैफी, सलीम सैफी, मोअज्जम हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed