फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP does not comment on any religious book: Bhupendra Singh Chowdhary

भाजपा किसी भी धर्म ग्रंथ पर टिप्पणी नहीं करती : भूपेंद्र सिंह चौधरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP does not comment on any religious book: Bhupendra Singh Chowdhary
संभल। रामचरित्र मानस पर चल रहे विवाद पर टिप्पणी करने वाले लोग धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। भाजपा किसी भी धर्म ग्रंथ पर टिप्पणी नहीं करती। भाजपा विकास की राजनीति करती है। यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का। शनिवार को संभल पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने मीडियाकर्मियों के उस सवाल पर जवाब दिया जिसमें पूछा गया था कि राम चरित्र मानस पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले लोगों पर क्या कहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग ऐसी टिप्पणी करते हैं वह धार्मिक भावनाएं आहत करते हैं। भाजपा किसी भी धर्म ग्रंथ पर टिप्पणी नहीं करती। आगे कहा कि ऐसी टिप्पणी करने से बचना चाहिए, जिससे लोगों की भावनाएं आहत नहीं हो।
विज्ञापन

संभल सांसद डाॅ. शफीकुर्रहमान बर्क के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें सांसद ने कहा था कि भारत न हिंदू राष्ट्र था, न है और न कभी रहेगा। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मान्यता, सांस्कृति, आस्था और परंपरा हिंदू संस्कृति की है। कहा कि 2019 में उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 प्रतिशत सीट पर जीत मिली थी। आने वाले चुनाव पर भी विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे और लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत मिलेगी। भाजपा विकास के बल पर ही केंद्र और राज्य में शासन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed