फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bjp, dispute, sambhal

बीजेपी जिलाध्यक्ष से अभद्रता में चार पर कार्रवाई की संस्तुति

Mon, 27 Feb 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 27 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
bjp, dispute, sambhal
अमित शाह, गोरखपुर, बीजेपी. गायत्री प्रजापति, यूपी चुनाव 2017 - फोटो : self
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रैली के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल से भिड़ने वाले चंदौसी के भाजपाई अब कार्रवाई के घेरे में हैं। घटना 20 फरवरी की है। तब बहजोई के ग्लास फैक्ट्री मैदान में अमित शाह आए थे। 
विज्ञापन


सभा के मंच पर जिलाध्यक्ष ने कुछ लोगों को मंच पर जगह नहीं दी थी। इस मामले में चंदौसी के कुछ आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा  जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल से मंच पर जगह न दिए जाने का कारण पूछा था और उनका विवाद हुआ था। विवाद में जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता की गई थी। इस मामले में अब चार  कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।आरोप है कि उन्होंने चहेतों के जगह दी और चंदौसी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की। 
विज्ञापन


इस मामले में सभा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ झंडा उठाने वाले कुछ चुनिंदा कार्यकर्ता अब कार्रवाई के घेरे में हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक रिपोर्ट प्रांतीय नेतृत्व के पास भेजी है। इसमें अमित पाठक समेत कुल चार नाम होने की बात पार्टी सूत्रों से पता लगी है लेकिन जिलाध्यक्ष अभी खुद अपनी ओर से नाम नहीं बता रहे है। उनका कहना है कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। लेकिन कार्रवाई की संस्तुति किए जाने की पुष्टि वह कर रहे हैं। उनका कहना है कि अनुशासनहीनता का मुद्दा अब नेतृत्व के पास पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed