{"_id":"58b32a8c4f1c1bc05683128f","slug":"bjp-dispute-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी जिलाध्यक्ष से अभद्रता में चार पर कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी जिलाध्यक्ष से अभद्रता में चार पर कार्रवाई की संस्तुति
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
अमित शाह, गोरखपुर, बीजेपी. गायत्री प्रजापति, यूपी चुनाव 2017
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रैली के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल से भिड़ने वाले चंदौसी के भाजपाई अब कार्रवाई के घेरे में हैं। घटना 20 फरवरी की है। तब बहजोई के ग्लास फैक्ट्री मैदान में अमित शाह आए थे।
सभा के मंच पर जिलाध्यक्ष ने कुछ लोगों को मंच पर जगह नहीं दी थी। इस मामले में चंदौसी के कुछ आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल से मंच पर जगह न दिए जाने का कारण पूछा था और उनका विवाद हुआ था। विवाद में जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता की गई थी। इस मामले में अब चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।आरोप है कि उन्होंने चहेतों के जगह दी और चंदौसी के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की।
इस मामले में सभा के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ झंडा उठाने वाले कुछ चुनिंदा कार्यकर्ता अब कार्रवाई के घेरे में हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक रिपोर्ट प्रांतीय नेतृत्व के पास भेजी है। इसमें अमित पाठक समेत कुल चार नाम होने की बात पार्टी सूत्रों से पता लगी है लेकिन जिलाध्यक्ष अभी खुद अपनी ओर से नाम नहीं बता रहे है। उनका कहना है कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। लेकिन कार्रवाई की संस्तुति किए जाने की पुष्टि वह कर रहे हैं। उनका कहना है कि अनुशासनहीनता का मुद्दा अब नेतृत्व के पास पहुंच गया है।