{"_id":"620806870c8db567e474d676","slug":"bjp-candidates-came-out-in-the-forefront-of-election-expenditure-in-the-district-so-far-rs-63-50-lakh-has-been-spent-sambhal-news-mbd4186754155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चुनावी खर्चे में सबसे आगे निकले भाजपा के प्रत्याशी, अब तक 63.50 लाख रुपये खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चुनावी खर्चे में सबसे आगे निकले भाजपा के प्रत्याशी, अब तक 63.50 लाख रुपये खर्च
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में चुनावी खर्चे में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे हैं। आयोग के आदेश पर किए गए खर्चे की जांच में पता चला कि जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने अब तक 63.50 लाख रुपया खर्च किया हैं। इसमें सबसे अधिक धनराशि असमोली विधान सभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी हरेंद्र सिंह रिंकू ने खर्च किया है।
शनिवार को प्रत्याशियों की तरफ से 12 फरवरी तक के खर्च का ब्यौरा आय व्यय कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। वरिष्ठ कोषाधिकारी विजय शुक्ला ने प्रत्याशियों के खर्च की जांच करने के बाद बताया कि शनिवार तक संभल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंघल ने 2151641 रुपये, बसपा के शकील अहमद 1101424 रुपये, सपा के इकबाल महमूद ने 800756 रुपये, कांग्रेस के निदा अहमद 731463 रुपये, एआईएमआईएम के प्रत्याशी मुशीर खां 1249423 रुपया खर्च किए हैं। इसीक्रम में चंदौसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी गुलाब देवी ने 988205 रुपये, कांग्रेस की मिथलेश ने 1005677 रुपये, बसपा के रणविजय सिंह ने 611592 रुपये, सपा की विमलेश ने 433342 रुपये खर्च किया हैं। वहीं, असमोली विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी हरेंद्र सिंह रिंकू ने सर्वाधिक अब तक 2327909 रुपये, बसपा के रफतुल्ला ने 1030090 रुपये, सपा की पिंकी सिंह ने 1563695 रुपये और कांग्रेस के मरगूब आलम ने 308259 रुपये अब तक खर्च किए हैं। उधर, गुन्नौर में भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार ने 1255303 रुपये, सपा के रामखिलाड़ी ने 993426 रुपये, बसपा के फिरोज आलम ने 296754 रुपये और कांग्रेस के विजय शर्मा ने 121406 रुपये खर्च किए हैं।
वरिष्ठ कोषाधिकारी विजय शुक्ला ने बताया कि आयोग की तरफ से शनिवार को प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करने का समय निर्धारित किया गया था, इसकी सूचना प्रत्याशियों को दी गई थी, इसके बाद भी असमोली से कांग्रेस प्रत्याशी मरगूब आलम, निर्दलीय तौसीफ और गुफरान और संभल सीट से आप के बैनर तले मैदान में उतरे प्रत्याशी काशिफ खान ने खर्च का ब्यौरा नहीं दिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि संभल के दस, गुन्नौर के नौ,चंदौसी के 11 और असमोली के आठ प्रत्याशियों के चुनावी खर्च का मिलान किया गया है।