फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BJP came out in protest against the nomination of Gulab Devi, offered mass resignation

गुलाब देवी को प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में उतरे भाजपाई, सामूहिक इस्तीफे की पेशकश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP came out in protest against the nomination of Gulab Devi, offered mass resignation
चंदौसी। चंदौसी विधानसभा सीट से योगी सरकार में राज्यमंत्री गुलाब देवी को फिर से प्रत्याशी बनाए जाने विरोध भाजपाइयों ने शुरू कर दिया है। भाजपा के पांच में चार मंडलों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी सामूहिक रूप से त्यागपत्र लेकर बहजोई में पार्टी जिलाध्यक्ष से मिलने पहुंचे। जिलाध्यक्ष के न मिलने पर उन्होंने राज्यमंत्री और उनके पति पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। साथ ही चंदौसी विधानसभा से टिकट बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को भाजपा मंडल बनियाखेड़ा, बहजोई नगर, बहजोई देहात, नरौली मंडल के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी एकत्र होकर बहजोई में भाजपा जिलाध्यक्ष के कैंप पर कार्यालय पहुंचे। सभी के पास जिलाध्यक्ष को संबोधित त्यागपत्र था। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री के पति का लोगों में भय है। वह जमीन पर कब्जा करते हैं, भ्रष्टाचार फैला रखा है। भाजपा ने राज्यमंत्री गुलाब देवी को प्रत्याशी बनाया है। सभी उनका प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि टिकट का परिवर्तन होता है, तो वह निस्वार्थ भाव से चुनाव लडायेंगे। यदि परिवर्तन नहीं होता है, तो सभी अपने घर बैठ जाएंगे। अधिकांश पदाधिकारी त्यागपत्र देने के लिए तैयार है। इस संबंध में उन्होंने जिलाध्यक्ष से फोन पर बात की। इस मौके पर बनियाखेड़ा मंडल अध्यक्ष गिरिराज किशोर, बहजोई नगर मंडल अध्यक्ष रजनीश, मंडल अध्यक्ष नरौली सुखवीर पाल सिंह, बहजोई देहात मंडल अध्यक्ष राजू राणा, उनके साथ राकेश राणा, दुष्यंत राघव, शिव कुमार, सौरभ शर्मा, ललित पाठक, ओमपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, सचिन राघव, चंद्रवीर सिंह, अजीत, रामपाल सिंह, हरेंद्र यादव, राजेश मौर्य, नरेश मौर्य, बाबी प्रजापति, शशांक वार्ष्णेय, जितेंद यादव, ललित मोहन वार्ष्णेय, शुभम बंसल आदि रहे।
विज्ञापन

पार्टी ने मुझ पर आठवीं बार विश्वास जताया है। ये लोग जिसे चाहते थे, उसका टिकट नहीं हुआ है। इस कारण विरोध कर रहे हैं। सभी आरोप गलत हैं। पार्टी स्वयं इसका संज्ञान लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाब देवी, राज्यमंत्री और चंदौसी से भाजपा प्रत्याशी
मैं पार्टी की वर्चुअल मीटिंग में था। मेरे सुनने में आया है कि कुछ लोग राज्यमंत्री गुलाबदेवी के टिकट का विरोध कर रहे हैं। सभी टिकट मांगते हैं, सभी की अपेक्षाओं को पूरा नहीं किया जा सकता है। जो लोग विरोध जता रहे हैं, उन्हें मना लिया जाएगा।
ओमवीर सिंह खड़गवंशी, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed