फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bird flu matter in sambhal

बर्ड फ्लू से बचाव के लिए शासन ने पशु पालन विभाग को किया सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
bird flu matter in sambhal
संभल। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए शासन ने पशु पालन विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। उन्हें बचाव के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पशु पालन विभाग के संयुक्त निदेशक भी संभल पहुंच गए हैं। वह अगले आदेश मिलने तक संभल जिले में रहेंगे। बर्ड फ्लू से रोकथाम के उपायों पर नजर रखेंगे। खुद भी मुर्गी फार्मों का दौरा करेंगे। इसके साथ ही जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रत्येक तहसील के लिए एक टीम का गठन किया गया है। अगर किसी स्थान पर बर्ड फ्लू की आशंका सामने आती है तो टीम तत्काल वहां जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बहजोई में जिला स्तर का कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में मुर्गी, मुर्गे, अंडे एवं अन्य पक्षियों, परिंदों में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैल रहा है। संक्रमण जन सामान्य की सेहत के लिए हानिकारक है। शासन ने रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में निगरानी रखी जा रही है। जन सामान्य से अपील है कि यदि किसी एक स्थान पर 5-10 या उससे अधिक पक्षियों की मृत्यु होती है तो उसकी जानकारी अपने नजदीकी पुलिस थाने अथवा जिला स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 05921- 243035, 243618 पर तत्काल दें ताकि पशु चिकित्साधिकारी की टीम को भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा सके।
विज्ञापन

जिले में जनवरी के दस दिनों में 100 नमूने बर्ड फ्लू की जांच के लिए आईवीआरआई बरेली को भेजे गए हैं। अभी तक कोई भी नमूना पॉजिटिव नहीं आया है। इससे पहले अप्रैल से नवंबर तक 250 जांच हुई हैं। उसमें भी बर्ड फ्लू सामने नहीं आया है लेकिन फिर भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, संभल
सिरसी में अचानक कबूतर की मौत
सिरसी (संभल)। सिरसी के मोहल्ला शर्की में मंगलवार दोपहर 12 बजे एक कबूतर की मौत हो गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। वे बर्ड फ्लू को लेकर आशंकित दिखे। घटना की सूचना नगर पालिका परिषद के ईओ और पशु चिकित्साधिकारी को फोन पर दी लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इसके बाद लोग भी अपने घरों को चले गए। कबूतर जहां का तहां पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed