फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bikes collided face to face, six people including two innocent injured

आमने-सामने से टकराईं बाइकें, दो मासूम समेत छह लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bikes collided face to face, six people including two innocent injured
संभल। संभल- आदमपुर मार्ग पर दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इसमेें अलग-अलग बाइकों पर सवार दो मासूम समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां सभी को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रझेड़ा सलेमपुर के नजदीक दो बाइकें आपस में टकरा गईं। बाइकें आपस में टकराने से एक बाइक पर सवार रझेड़ा सलेमपुर निवासी यासीन उनका बेटा अमन व बेटी अदीबा और दूसरी बाइक पर सवार मोतीनगर निवासी दिनेश, दीपक और दलिप गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख राहगीरों ने उन्हें उठाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां सभी घायलों को उपचार दिया गया। गांव रझेड़ा सलेमपुर निवासी घायल यासीन ने बताया कि वह अपने बेटे अमन व बेटी अदीब के साथ बाइक पर सवार होकर सौंधन का मेला देखकर अपने घर को लौट रहा था। जैसे ही गांव के नजदीक पहुंचा तो टक्कर हो गई। दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को देर रात तक नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed