फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike stolen from salesman after assault

Sambhal News: मारपीट कर सेल्समैन से बाइक लूटी

Sun, 09 Mar 2025 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 09 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike stolen from salesman after assault
गवां।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-हरदासपुर लिंक मार्ग पर शुक्रवार की रात बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से बाइक लूट ली। विरोध करने उससे मारपीट की गई। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी संजीव शर्मा गवां के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन है। शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे करीब वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। हरदासपुर मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाश उन्हें मारपीट कर बाइक लूटकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद युवक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने युवक से घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। अनूपशहर, संभल और हसनपुर रोड के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। बदमाश बाइक ले जाते हुए हसनपुरा रोड के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed