फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike slipped on gravel spread on the road, old man died

Sambhal News: सड़क पर फैली बजरी पर बाइक फिसली, वृद्ध की मौत

Mon, 11 Nov 2024 02:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 11 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Bike slipped on gravel spread on the road, old man died
बनियाठेर (संभल)। गुमथल रोड पर सड़क निर्माण के दौरान फैली बजरी से शनिवार की शाम बाइक फिसल गई। हादसे में गुमथल निवासी चंद्रपाल (68) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां पर देर रात उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से टी-प्वाइंट से गुमथल मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। दिवाली से पहले निर्माण के लिए सड़क पर बजरी उतारने के बाद कार्य रोक दिया था। बजरी सड़क पर फैल गई है। बजरी पर बाइक फिसलने पर कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं। शनिवार की शाम करीब छह बजे गांव गुमथल के रहने वाले चंद्रपाल पासी की बाइक बजरी से फिसल गई। जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। रविवार को परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के बहजोई मार्ग स्थित सोत नदी के पुल के पास रविवार की सुबह छह बजे वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार अतुल पुत्र सतवीर व राजीव राठोर निवासी चंदौसी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची और 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बहजोई भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed