{"_id":"65f0cc459e8412adfd0cc764","slug":"bike-riding-youth-dies-in-road-accident-sambhal-news-c-204-1-smbd1003-108317-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 13 Mar 2024 03:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बहजाेई-चंदौसी रोड पर सोमवार की देर रात ससुराल से लौट रहे पुरा मझोला गांव निवासी मुशाहिद (25) की बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मुशाहिद की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बहजोई कोतवाली क्षेत्र के पुरा मझोला गांव निवासी मुशाहिद के परिवार में पत्नी रिजवाना के अलावा चार बच्चे हैं। मुशाहिद चंदौसी में सीओ कार्यालय के पास स्थित एक सैलून पर काम करके परिवार का पालन पोषण करता था। सैलून स्वामी शकील ने बताया कि सोमवार की रात करीब दस बजे दुकान पर काम खत्म करने के बाद मुशाहिद अल्लीपुर बुजुर्ग उर्फ बड़ा ागांव में अपनी ससुराल चला गया था। वहां से देर रात अपने गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान बहजोई-चंदौसी मार्ग पर अफजलपुर डरौली के पास पुल पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक उसकी बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।