फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike riding youth dies due to collision with unknown vehicle

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 28 Nov 2024 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 28 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with unknown vehicle
बहजोई (संभल)। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव ढकारी के पास बुधवार की सुबह करीब सात बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुन्नौर के गांव हीरापुर निवासी रहमान (40) की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर निवासी अब्दुल मसूद ने बताया कि उसका तहेरा भाई रहमान दो दिन पहले बीमार सास को देखने के लिए बनियाठेर के गांव नरौली ससुराल गया था। बुधवार की सुबह वह बाइक से घर लौट रहा था। सुबह करीब सात बजे मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव ढकारी के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। हादसे में रहमान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर एकत्र भीड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर पर पत्नी गुलबशां बदहवास हो गई। अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो माह की बेटी है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed