{"_id":"64ff73262fb0edd3e9072f56","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-2741-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Tue, 12 Sep 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-बबराला मार्ग पर गांव डोहरी के नजदीक एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।
जुनवाई थाना क्षेत्र के गांव घोंसली राजा निवासी पुष्पेंद्र कुमार (19) सोमवार की दोपहर ढाई बजे के करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर अपनी ननिहाल से गांव लौट रहा था। जैसे ही गवां-बबराला मार्ग पर गांव डोहरी के नजदीक पहुंचा उसी समय अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक पर सवार पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने जांच पड़ताल की। वहीं युवक की मौत की खबर से ननिहाल और घर पर शोक की लहर दौड़ गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।