फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike riding uncle dies, niece injured in collision with unknown vehicle

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा की मौत, भांजी चोटिल

Sat, 09 Mar 2024 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 09 Mar 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bike riding uncle dies, niece injured in collision with unknown vehicle
बबराला। बृहस्पतिवार की रात बाघऊ के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रजपुरा के गांव न्यौरा निवासी ओमप्रकाश (24) की मौत हो गई तथा उसकी पांच वर्षीय भांजी गांव लतीपुर निवासी खुशबू चोटिल हो गई है। मृतक की 13 फरवरी को शादी हुई थी।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव न्यौरा निवासी ओमप्रकाश किसान था। ओमप्रकाश बृहस्पतिवार को जुनावई क्षेत्र के गांव लतीपुर में अपनी बहन के घर गया था। शाम के समय अपनी भांजी खुशबू के साथ बाइक से वापस गांव जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे बबराला में गांव बाघऊ के निकट किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया तथा खुशबू मामूली रूप से चोटिल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकाें ने गंभीर हालत देखकर ओमप्रकाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अलीगढ़ जाते समय उसकी मौत हो गई। खुशबू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। मृतक के बहनोई मुकेश निवासी लतीपुर ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

हादसे में ओमप्रकाश की मौत से पत्नी पूजा की दुनिया वीरान कर दी है। अभी हाथों की मेहंदी भी नहीं उतरी थी और हादसे ने उसकी मांग का सिंदूर मिटा दिया। पत्नी अपनी सुधबुध खो बैठी है। दोनों घरों में अभी शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि ओमप्रकाश की शादी 13 फरवरी को जुनावई क्षेत्र के गांव महाबली निवासी पूजा के साथ हुई थी। लड़की और लड़का दोनों पक्ष के घरों में अभी शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। पूजा के पिता श्रीपाल भी सदमें में है। किसी तरह से बेटी की शादी थी और हादसे ने उसकी दुनिया उजाड़ दी। परिजनों ने बताया कि मृतक ओमप्रकाश तीन भाई थे। वह मझला था। उसके पिता सोमवीर भी खेती करते हैं और गांव के मंदिर पर महंत के रूप में काम भी करते हैं। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed