फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike riding mother and son die in collision with roadways bus

Sambhal News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Wed, 27 Nov 2024 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 27 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bike riding mother and son die in collision with roadways bus
संभल के गुन्नाैर में मां व बेटे की माैत के बाद जुटी भीड़ और पुलिस। - फोटो : संभल
गुन्नौर (संभल)। नरौरा रोड पर पाताली शिव मंदिर को जाने वाले रास्ते के सामने मंगलवार की शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव रसूलपुर निवासी बोथा देवी (60) और उनका बेटा सतेंद्र (20) की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक-परिचालक बस छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर निवासी बोथा देवी मंगलवार को शाम अपने बेटे सतेंद्र के साथ दवाई लेने के लिए बाइक से गुन्नौर जा रही थी। नरौरा रोड पर पाताली शिव मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते की ओर मुड़े तो नोएडा डिपो की रोडवेज बस के चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आरोपी चालक व परिचालक बस छोड़कर भाग गए। हादसा के बाद राहगीर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही राहगीरों ने निजी वाहन से मां-बेटे को उपचार के लिए गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

----------------
मासूम के सिर से उठा पिता का साया
सतेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था और खेती कर परिवार का सहयोग करता था। दो साल पहले सतेंद्र की शादी मंजू से हुई थी और एक सात माह की बेटी अवंतिका है। पति की मौत की सूचना मिलने पर पत्नी बेसुध हो गई। सात माह की मासूम के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। वहीं परिवार में एक साथ दो मौतों से कोहराम मचा है। गांव में भी गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
वर्जन
रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। तहरीर के आधार पर रोडवेज चालक के रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। -डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed