फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike-riding miscreants looted jewelery on the strength of a gun from the wife of the village head

ग्राम प्रधान की पत्नी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवर लूटे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding miscreants looted jewelery on the strength of a gun from the wife of the village head
संभल। जेठ के साथ बाइक से जा रही ग्राम प्रधान की पत्नी से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवर लूट लिए। सूचना मिलते ही पवांसा चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

फतेहपुर के ग्राम प्रधान परशुराम उर्फ श्रीराम की पत्नी शकुंतला देवी शुक्रवार को अपने जेठ जीतपाल के साथ गांव किरारी स्थित अपने मायके जा रही थीं। दोपहर करीब सवा दो बजे बहजोई थाना क्षेत्र में किरारी मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी बाइक रुकवा ली। तमंचा दिखाकर धमकाते हुए शकुंतला के से कुंडल, गले की हसली और लॉकेट लूट लिए। जीतपाल ने विरोध किया तो तमंचे की बट मार दी और गोली मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देकर लुटेरे बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी। लूट का शिकार हुईं प्रधान की पत्नी ने बताया कि 20 जून को उनकी छोटी बहन की शादी है। इसके चलते ही वह मायके जा रही थीं। पुलिस को यह भी बताया कि बदमाश हीरो डीलक्स बाइक पर सवार थे, लेकिन बाइक पर नंबर नहीं लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed