फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike riding laborer dies in collision with sugarcane-loaded truck

गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bike riding laborer dies in collision with sugarcane-loaded truck
सिंहपुरसानी (संभल)। संभल-हसनपुर मार्ग स्थित गांव मिलक ककरौआ के नजदीक ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को नखासा थाना क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा निवासी मुस्तकीम (33) पुत्र लियाकत की पत्नी शमीना की तबीयत खराब हो गई थी। मुस्तकीम अपनी पत्नी की दवाई लेने बाइक पर सवार होकर सैदनगली के निजी अस्पताल गए थे। जहां शमीना की नाजुक हालत देखकर डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया था। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मुस्तकीम अपनी पत्नी के कपड़े लेने बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। जैसे ही गांव मिलक ककरौआ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मुस्तकीम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मुस्तकीम के छोटे भाई सलीम ने बताया कि उनका भाई मजदूरी कर परिवार की गुजर कर रहा था। पत्नी की हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर गया था। घर से कपड़े लेने के लिए आते समय हादसे का शिकार हो गया और मौत हो गई। उसने अपने पीछे पत्नी के अलावा चार बच्चों को छोड़ा है। नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया की शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed