फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider's daughter dies after being hit by an unknown vehicle, father injured

Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बेटी की मौत, पिता घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's daughter dies after being hit by an unknown vehicle, father injured
मृतक नीरू का फाइल फोटो
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र में गवां-हसनपुर मार्ग पर गांव सिरसा के निकट बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार अमरोहा के खेरिया खालसा निवासी ओमकार और उनकी बेटी नीरू उर्फ गुरवती (18) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे मेें नीरू की मौत हो गई। जबकि ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए। ओमकार अपनी बेटी को कस्बा गवां से दवाई दिलवाकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि ओमकार अपनी बेटी नीरू उर्फ गुरवती की तबीयत खराब थी। ओमकार उसे लेकर गवां ले गए थे। वहां से दवाई दिलाने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। गवां-हसनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। बेटी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया कि नीरू रहरा के एक कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा थी। नीरू अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निशांत कुमार राठी ने बताया कि परिजन घायलों को अमरोहा जनपद में ले गए। वहीं घायल नीरू की मौत हुई। शव को अमरोहा पुलिस ने सीएचसी रहरा से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed