{"_id":"6193fcf9f4be8a38bc6ed3c5","slug":"bike-rider-son-dies-due-to-truck-collision-father-seriously-injured-sambhal-news-mbd4096734131","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता गंभीर घायल
विज्ञापन
::::::::::::::: बुलंदशहर और बरेली के लिए:::::::::::::
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, पिता गंभीर घायल
बबराला-अनूपशहर मार्ग पर टी-प्वाइंट पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
गवां (संभल)। बबराला-अनूपशहर मार्ग पर स्थित टी-प्वाइंट पुलिस चौकी के पास ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। इस हादसे में पुत्र की मौत हो गई जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया और शव को अस्पताल भेजा। साथ ही पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मंगलवार की सुबह नौ बजे जिला बुलंदशहर के थाना नरसैना अंतर्गत गांव पाली आनंद गढ़ी निवासी समय सिंह अपने पुत्र कुलदीप (27) के साथ बरेली जिले के गांव आसपुर एक रिश्तेदार की आरष्टी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही रजपुरा थाना क्षेत्र के बबराला-अनूपशहर मार्ग पर टी-प्वाइंट पुलिस चौकी के पास पहुंचे तभी सामने से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रजपुरा सीएचसी भर्ती कराया, जहां कुलदीप को की मौत हो गई जबकि समय सिंह की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक पुलिस ने कब्जे में लिया है। आरोपी चालक की तलाश पुलिस कर रही है। रजपुरा थाने के इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।