फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider returning from duty was hit by unknown vehicle

ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bike rider returning from duty was hit by unknown vehicle
संभल। कोतवाली क्षेत्र के बहजोई रोड पर प्रथमा बैंक के सामने बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल होकर जमीन में गिर पड़ा। सीओ आफिस पर तैनात अन्य होमगार्ड ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी होमगार्ड सालिगराम की ड्यूटी बहजोई थाना क्षेत्र में रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक लगी हुई। रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह सालिगराम ड्यूटी करके बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। जब बाइक सवार होमगार्ड बहजोई रोड स्थित प्रथमा बैंक के सामने पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सालिगराम दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी कुछ दूरी पर सीओ आफिस पर तैनात अन्य होमगार्ड दुष्यंत कुमार शर्मा को राहगीरों ने घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंच दुष्यंत कुमार ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल होमगार्ड को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर होमगार्ड को मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजन घायल को मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed