{"_id":"68d84cf30c687e809b01911a","slug":"bike-rider-killed-in-truck-collision-companion-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1001-123316-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। कस्बे के आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर दौलतपुर पुलिया के पास शुक्रवार रात नौ बजे बोरियों से लदे ट्रक की आगे चल रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार आकाश यादव (23) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी सुमित सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक जुनावई के लहरा नगला श्याम गांव में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहे थे।जिला अलीगढ़ के थाना क्वार्सी के मोहल्ला ज्योति नगर चंदनिया निवासी आकाश यादव अपने साथी सुमित सैनी के साथ शुक्रवार रात बाइक से जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लहरा नगला श्याम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब नौ बजे जैसे ही दोनों युवक बाइक से गुन्नौर कस्बा की दौलतपुर पुलिया के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे बोरियों से लदे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से घायलों को गुन्नौर सीएचसी उपचार के लिए पहुंचाया गया, यहां चिकित्सक ने आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित को हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि ट्रक व उसके चालक को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।