फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bike rider killed for asking for a road side

बाइक सवार ने मांगी साइड तो पीट पीटकर मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
bike rider killed for asking for a road side
संभल के थाना हयातनगर में हंगामा करते लोग। - फोटो : SAMBHAL
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला बरखेरियान में ई-रिक्शा हटाने के लिए कहने को लेकर हुए विवाद में युवक को जमकर पीटा गया। इससे युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनमें आक्रोश भड़क गया। परिजनों ने जिला अस्पताल में खूब हंगामा किया। पुलिस से शव छीनने का भी प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह शव को मोर्चरी भिजवाया। इससे गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव कर शव वापस देने और हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित भीड़ को शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे थाना सरायतरीन के मोहल्ला पीला खदाना निवासी 18 वर्षीय शोएब पुत्र अतीक निजी काम से बाइक से जा रहा था। रास्ते में मोहल्ला बरखेरियान में उसने बाइक निकालने के लिए चालक अनवार से ई-रिक्शा हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक ने अपने तीन बेटों को मौके पर बुलाकर बाइक सवार शोएब को जमकर पीटा। इससे युवक बेसुध हो गया। वहीं, आरोपी फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को जिला अस्पताल भिजवाया और पुलिस को हादसे की सूचना दी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जब युवक के परिजनों को हुई तो उनमें आक्रोश भड़क गया। परिजन युवक का शव घर ले जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और शव को मोर्चरी भिजवा दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया और शव लौटाने की मांग करने लगे। साथ ही आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने जब रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया तो परिजनों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने तत्काल चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। मृतक के पिता की तहरीर पर सरायतरीन के मोहल्ला फूलबाग निवासी ई-रिक्शा चालक अनवार और उसके बेटे शाहजेब, जुबैद और परवेज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
पीड़ित पिता ने कहा-साजिशन की गई उनके बेटे की हत्या
संभल। शोएब के पिता अतीक का कहना है कि उनके बेटे की आरोपियों ने साजिशन हत्या की है। क्योंकि आरोपियों से उनके परिवार की कोई रंजिश नहीं थी। वहीं, शोएब नौ बहनों का इकलौता भाई था।
नाली में गिरने के बाद भी पीटते रहे आरोपी पिता-पुत्र
संभल। आरोपी शोएब को नाली में गिरने के बाद भी लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पीटते रहे। युवक जान बचाकर भागा तो उसे पकड़ कर तब तक पीटा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
मारपीट के दौरान नहीं आया कोई बचाने
संभल। जिस समय शोएब को पीटा जा रहा था उस दौरान उसे कोई बचाने के लिए नहीं आया। क्योंकि मारपीट करने वाले आरोपी आए दिन मोहल्ले के लोगों को दबंगई दिखाते रहते हैं।

शोएब का ई-रिक्शा चालक से विवाद हुआ था। ई-रिक्शा चालक ने अपने तीन बेटों को बुलाकर युवक को पीटा। इससे शोएब घायल हो गया और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अरुण कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed