{"_id":"67cc990c86f22c7b020e9bb8","slug":"bike-rider-injured-in-accident-angry-family-members-block-the-road-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-120100-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हादसे में बाइक सवार घायल, गुस्साए परिजनों ने जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हादसे में बाइक सवार घायल, गुस्साए परिजनों ने जाम लगाया
Sun, 09 Mar 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन(संभल)।
कैलादेवी थाना क्षेत्र के संभल-गंवा मार्ग पर स्थित नूरपुर चौराहा के नजदीक बाइक सवार के चोटिल होने पर गुस्साए परिजनों ने जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो गुस्साए परिजनों को किसी तरह शांत किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मिट्टी लेकर जाने वाले डंपर से हादसा हुआ है। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
गांव नूरपुर निवासी जगतपाल नोएडा में नौकरी करता है। वह शनिवार की देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। नूरपुर चौराहे के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना पर परिजन पहुंचे तो मिट्टी से भरे डंपर से टक्कर होने की जानकारी मिली। इसके बाद ही परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हंगामा कर दिया और कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर हादसे में घायल हुए युवक की हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद रेफर किया गया है। सीओ अनुज चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घायल युवक का उपचार चल रहा है। हादसा किस वाहन से हुआ है इसकी भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन