फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bike rider dies in road accident

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies in road accident
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में दहगवां-गंगुर्रा गांव में अज्ञात वाहन ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार किसान की मौके पर मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात का है।
विज्ञापन

जुनावई क्षेत्र के गंगुर्रा गांव निवासी शिशुपाल (50) पुत्र शिव लाल गुरुवार की शाम को बाइक से पड़ोसी में रिश्तेदारी में दावत खाने गए थे। देर रात करीब 11 बजे वह अकेले ही लौट रहे थे। तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक सवार सड़क पर ही गंभीर घायल होकर गिर गया। मौसम खराब होने के कारण संपर्क मार्ग पर आवाजाही भी काफी कम थी। वहां से एक अन्य बाइक सवार गुजरा तो उसने सड़क पर पड़े शिशु पाल को देखकर उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। शव को शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लेकिन अभी तक यह जानकारी नहीं हो सकी है कि उन्हें किस वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed