फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider dies after collision with roadways bus

Sambhal News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after collision with roadways bus
जुनावई। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर बैरपुर महराजी बस स्टैंड के निकट रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार गांव ऊमरा के रहने वाले युवक दुर्वेश कुमार (35) की मौत हो गई। जबकि नत्थू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बस छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ऊमरा के रहने वाले नत्थू सिंह की पुत्री राजकुमारी की मंगलवार को बरात आनी है। सोमवार को शादी की तैयारियां चल रही थीं। हलवाई बरात के लिए मिठाई तैयार कर रहे थे। नत्थू सिंह के घर पर नाते रिश्तेदारों का आना जाना लगा हुआ है। सोमवार को दोपहर दो बजे करीब नत्थू सिंह अपने गांव के ही दुर्वेश कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर बैरपुर महराजी बस स्टैंड से खरीदारी के लिए आए थे।
विज्ञापन

उसी समय रोड क्रॉस करते हुए गुन्नौर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर जा गिरे। बस का पहिया दुर्वेश कुमार के पेट के ऊपर से उतर गया। हादसे में दुर्वेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नत्थू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन नत्थू सिंह को उपचार के लिए बबराला के प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां चिकित्सक ने नत्थू सिंह को प्राथमिक उपचार के बाहर हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने घेराबंदी की तो चालक रास्ते में ही बस छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल नत्थू सिंह की चाची मुनिया देवी ने बताया मंगलवार को नत्थू की बेटी राजकुमारी की बरात आ रही है। इसको लेकर दुर्वेश कुमार एवं नत्थू सिंह बाइक से बैरपुर महराजी बस स्टैंड पर सामान लेने गए थे और हादसा हो गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि दुर्घटना कर भाग रहे रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक भागने में सफल हो गया। शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के लोगों की तरफ से तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

---------
शादी की खुशियों के बीच गांव में छाया मातम
जुनावई। हादसे से शादी की खुशियों के बीच मातम छा गया। सूचना मिलने पर गांव में सन्नाटा पसर गया। हलवाई ने भी काम बंद कर दिया। मृतक के पिता झंडू सिंह ने बताया, दुर्वेश कुमार हरियाणा प्रदेश में रह कर मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। वह पारिवारिक भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को एक दिन पहले हरियाणा से आया था। मृतक अपने पीछे पत्नी नीतू देवी एवं छह पुत्री और दो वर्ष के बेटे को छोड़ गया है। मृतक तीन भाई एवं बहनों सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed