{"_id":"674e1bfe45b7e67f280d3154","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-tractor-trolley-companion-injured-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-117041-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल
Tue, 03 Dec 2024 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
गवां (संभल)। गवां-बबराला मार्ग पर गांव बहटकरन के पास सोमवार की देर रात गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकरा गई। हादसे में कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव सेंड़ा निवासी मुकेश (30) की मौत हो गई। जबकि उसका साथी छोटे गंभीर रूप से घायल हो गया है।
सोमवार की रात करीब दस बजे मुकेश और छोटे बाइक से रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रजावली में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही गांव बहटकरन के नजदीक पहुंचे उसी समय गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। इसमें मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छोटे को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे की सूचना शादी समारोह में पहुंची तो खुशियों का माहौल गमगीन हो गया। रजपुरा थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायल का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।