फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider dies after colliding with Nilgai, two people injured

नील गाय से टकराकर बाइक सवार वृद्ध की मौत, दो लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with Nilgai, two people injured
संभल/बहजोई। बहजोई थाना क्षेत्र में बाइक नील गाय से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई जबकि वृद्ध की पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम धनारी थाना क्षेत्र के सुनवर सराय निवासी 60 वर्षीय नरेश पुत्र निरोत्तम अपनी पत्नी शांति व बेटे जीतपाल के साथ बाइक पर सवार होकर बहजोई दवाई लेने गए थे। बाइक जीतपाल चला रहे थे। दवाई लेकर घर लौटते समय जैसे ही गांव खजरा खाकम के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक के सामने नील गाय आ गई। नील गाय को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग गिर गए। हादसे में नरेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शांति व जीतपाल गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। नरेश की मौत की जानकारी होन पर कोहराम मच गया। बहजोई थाना इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि हादसा नील गाय से टकरा कर हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed