फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider dies after colliding with divider

Sambhal News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with divider
गुन्नौर। बुधवार सुबह करीब नौ बजे रजिस्ट्री कार्यालय के सामने हाईवे पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राजवीर (35) निवासी गांव मीरमपुर की मौत हो गई। हादसे के समय युवक अपनी ससुराल गांव रामनगर उर्फ टप्पा वैश्य थाना जुनावई बाइक से जा रहा था। युवक की मौत से पांच बेटियों के सिर से पिता का साया हट गया।
विज्ञापन


बबराला कस्बा के गांव निवासी राजवीर बुधवार सुबह बाइक से अपनी ससुराल गांव रामनगर उर्फ टप्पा वैश्य थाना जुनावई जा रहा था। जैसे ही वह बाइक से गुन्नौर कस्बे के रजिस्ट्री कार्यालय के सामने हाईवे पर पहुंचा, उसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लगी राहगीरों की भीड़ ने एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर आई पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक डॉ. अजहर अली ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। राजवीर अपने पीछे पत्नी सुशीला और पांच बेटियों को अकेला छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि पुलिस घायल को अपने वाहन से सीएचसी लेकर गई थी, जहां पर घायल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अगर युवक हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed