फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bike rider died in road accident in sambhal

हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 03 Jun 2018 01:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 03 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
bike rider died in road accident in sambhal
Road ACCIDENT
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ग्रामीण ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच-पड़ताल की। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। \हादसा गांव फत्तेहपुर-शरीफनगर के निकट तेली वाला मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव श्यौराजपुर निवासी ग्रामीण अमरीश पत्नी सुमन के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक गांव फत्तेहपुर-शरीफनगर के निकट तेली वाला मार्ग पर पहुंची तभी ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन


हादसा देखकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और सहारा देकर घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में जुट गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अमरीश ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल वहीद खान ने बताया कि भाई गिरीश चंद्र शर्मा की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर गांव ड्योढाई निवासी ट्रैक्टर-ट्राली चालक भारत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed