फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike rider crushed by unknown driver, dies while going for treatment

Sambhal News: बाइक सवार को अज्ञात वाहन चालक ने रौंदा, उपचार को जाते समय मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bike rider crushed by unknown driver, dies while going for treatment
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मिठौली निवासी दिनेश (30) प्रीतम सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह सोमवार की रात करीब आठ बजे संभल कोतवाली क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद मार्ग पर फिरोजपुर पुल के नजदीक घायल अवस्था में मिले थे। बाइक भी नजदीक ही पड़ी थी। परिजन सूचना पर पहुंचे तो किसी वाहन की टक्कर से हादसा होने का अंदेशा जताते हुए पुलिस को सूचना दी। साथ ही उपचार के लिए मुरादाबाद लेकर रवाना हो गए। उपचार को जाते समय ही दिनेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दिनेश के बहनोई नखासा थाना क्षेत्र के गांव कुरकावली निवासी छत्रपाल सोमवार को गांव मिठौली आए थे। शाम को छह बजे करीब दिनेश बाइक से उनके गांव छोड़ने के लिए गया था। सात बजे करीब वह कुरकावली से वापस घर के लिए चला था। रात आठ बजे करीब फिरोजपुर के नजदीक घायल होने की जानकारी मिली। परिजनों ने बताया कि मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। परिवार में पत्नी बिजमा के अलावा दो बच्चे हैं। संभल कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed