{"_id":"63ea968cacdfc396a60fc769","slug":"bike-rider-collided-with-a-parked-bus-injured-sambhal-news-c-15-1-53694-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल: खड़ी बस में पीछे से घुसी बाइक, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल: खड़ी बस में पीछे से घुसी बाइक, युवक घायल
विज्ञापन
नरौली/चंदौसी। बनियाठेर क्षेत्र के संभल मार्ग पर नरौली बस अड्डे के पास बाइक सवार ने प्राइवेट बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंचे परिजन घायल को उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। संभल के चमन सराय निवासी जितेंद्र चंद्रवंशी घरेलू सामान लेने बाइक से चंदौसी आ रहा था। दोपहर दो बजे संभल मार्ग पर थाना क्षेत्र के नरौली बस अड्डे पर प्राइवेट बस आकर रुकी तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर घायल का भाई धर्मेंद्र सीएचसी पहुंच गया। परिजन घायल को उपचार के लिए निजी वाहन से मुरादाबाद ले गए। भाई ने बताया कि घायल जितेंद्र की शादी 26 फरवरी को होनी है।
पुलिस ने घायल के भाई को लौटाए 40 हजार रुपये नरौली बस अड्डे पर खड़ी बस में पीछे से घुसी बाइक में घायल हुए जितेंद्र निवासी संभल की जेब में 40 हजार रुपये की नकदी थी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायल की जेब रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए और उसे घायल की अमानत बताते हुए नरौली चौकी इंचार्ज को सौंप दिया। घटना की सूचना मिलने पर घायल का भाई धर्मेंद्र पहुंचा तो नरौली चौकी इंचार्ज ने 40 हजार रुपये की नकदी उनके सुपुर्द कर दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता राकेश शर्मा, बबलू प्रजापति, आदित्य कुमार, नितिन कुमार, भारत कुमार, अमनदीप आदि मौजूद रहे।