{"_id":"644ec08528f8be64970d5664","slug":"bike-rider-boy-dies-due-to-tractor-trolley-collision-sambhal-news-c-15-1-132254-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ट्रेक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ट्रेक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत
विज्ञापन
बहजोई। ट्रेक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बालक की मौत हो गई, जबकि दो बालिकाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच-पड़ताल कर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार की देर शाम बहजोई-रजपुरा मार्ग पर नवीन रिजर्व पुलिस लाइन के निकट ट्रेक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बालक विपिन पुत्र लाखन समेत 10 वर्षीय बालिका अंजना पुत्री सुरेश, 11 वर्षीय बालिका कमलेश पुत्री लाखन तथा दानवीर पुत्र करनसिंह निवासी गांव लखनपुर थाना कैलादेवी घायल हो गए। उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाने पर घायलों में बालक विपिन (8) को चिकित्साधिकारी डॉ. सचिन वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल दोनों बालिकाओं समेत दानवीर को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां का कहना है कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
वहीं रविवार को देर शाम मुरादाबाद-आगरा हाइवे स्थित नगर में कलेक्ट्रेट के निकट ट्रेक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक सत्तू पुत्र सियाराम निवासी गांव किरारी कोतवाली बहजोई घायल हो गया। सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।