फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bike rider assistant teacher injured in vehicle collision

Sambhal News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सहायक अध्यापक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
bike rider assistant teacher injured in vehicle collision
बनियाठेर क्षेत्र के संभल मार्ग पर विद्यालय से घर लौट रहे सहायक अध्यापक को नरौली पुलिस चौकी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन

आवास विकास निवासी सुशील कुमार सरथल खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रहे है। मंगलवार की अपराह्न 3.15 बजे सहायक अध्यापक बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। बाइक सवार जब संभल मार्ग स्थित बनियाठेर क्षेत्र की नरौली पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सहायक अध्यापक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। राहगीरों की घटना की सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। कुछ देर बाद पहुंची एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सहायक ध्यापक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सहायक अध्यापक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। वहीं घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed