फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike fell in under construction culvert, death of SP booth president

निर्माणाधीन पुलिया में गिरी बाइक, सपा बूथ अध्यक्ष की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bike fell in under construction culvert, death of SP booth president
असमोली के गांव सैंधरी में निर्माणाधीन पुलिया में गिरी सपा के बूथ अध्यक्ष की बाइक देखते लोग। - फोटो : SAMBHAL
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के मनोटा-रतनपुर कलां मार्ग पर गांव सैंधरी के नजदीक मध्य गंगा नहर की निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदी गई सड़क की गहराई में सोमवार की देर रात 10 बजे एक बाइक सवार गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि जब खुदाई की तो संकेतांक क्यों नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

गांव सैंधरी निवासी जाबिर हुसैन (34) पुत्र जाहिद हुसैन सपा के बूथ अध्यक्ष थे। सोमवार की दोपहर वह बाइक से मुरादाबाद दवा लेने गए थे। रात्रि करीब 10 बजे वापस लौटते समय सैंधरी गांव के नजदीक मध्य गंगा नहर की निर्माणाधीन पुलिया के लिए खोदी गई सड़क की गहराई में बाइक समेत गिर गए। इसमें गंभीर चोट आई। 11 बजे गांव के लोग काम करके घर लौट रहे थे। उनकी नजर जाबिर पर पड़ गई। सूचना मिलते ही परिजन उन्हें लेकर मुरादाबाद अस्पताल ले गए जहां जांच के पश्चात चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जाबिर की मौत से कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि हादसा संकेतांक न लगा होने और पुलिया पर रेलिंग न लगी होने के कारण हुआ है।
विज्ञापन

------------
छह बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
-जाबिर हुसैन की मौत से पत्नी शहाना और तीन बेटे व तीन बेटियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में जाबिर समेत आठ सदस्य थे। उनकी देखरेख का जिम्मा जाबिर पर ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
संकेतांक न लगाने पर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
संभल। घटना से गुस्साए लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुलिया निर्माण का संकेतांक लगाने की मांग के बावजूद भी न तो सड़क पर संकेतांक लगाए गए और न ही पुलिया पर रेलिंग निर्माण किया गया। राहगीरों के गुजरने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। मध्य गंगा नहर पर पुलिया का निर्माण करीब तीन सप्ताह से चल रहा है। पुलिया निर्माण के लिए सड़क को आठ फीट की गहराई तक खोदा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते जाबिर की मौत हुई है। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने और संकेतांक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed