फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike collides with electric pole lying on the turn, laborer dies

Sambhal News: मोड़ पर पड़े बिजली के खंभे से बाइक टकराई, मजदूर की मौत

Tue, 05 Mar 2024 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 05 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole lying on the turn, laborer dies
जुनावई (संभल)। क्षेत्र के गांव लोहामई के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर खड़े खंभे से जा टकराई। हादसे में धनारी थाना क्षेत्र के गांव कनुआ नंगला निवासी बाइक सवार विशांत (19) की मौत हो गई। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव कनुआ नंगला निवासी विशांत कुमार सोमवार सुबह आठ बजे बाइक से जुनावई क्षेत्र के गांव लोहामई जा रहा था। दिनौरा लोहामई मार्ग पर तीव्र मोड़ पर मुड़ने के बाद बाइक सड़क किनारे पड़े बिजली के खंभे के टकराकर खेत की रखवाली के लिए लगे कटीले में जाकर उलझ गई। कटीले तारों से विशांत के चेहरे व गर्दन पर गहरे घाव हो गए और वह लहूलुहान हो गया। हादसे की सूचना ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई विकास कुमार ने बताया कि वह लोमाई में रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकला था। वहां पहुंचने से पहले ही दुर्घटना में मौत हो गई। विशांत अविवाहित था। उसकी शादी होनी थी। चंदौसी क्षेत्र के गांव में उसका रिश्ता भी तय हो गया था। मृतक के भाई विकास कुमार की तहरीर के आधार पर पंचायत नामा भरकर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed