फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike collided with a potato-laden tractor-trolley, woman and youth died

Sambhal News: आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, महिला व युवक की मौत

Fri, 07 Mar 2025 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 07 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a potato-laden tractor-trolley, woman and youth died
बहजोई। आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली टकराने पर बाइक सवार गांव राजपुर निवासी महिला अंगूरी देवी (60) समेत पड़ोसी युवक वीरेश (35) की मौत हो गई। वहीं, महिला का बेटा सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार को रात करीब सवा नौ बजे बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर गांव बाहपुर पट्टी के निकट हुआ। महिला के परिजनों में उमेश ने बताया कि उसकी ताई अंगूरी देवी अपने पड़ोसी वीरेश व बेटे सुरेश के साथ बाइक पर सवार होकर जिला बदायूं के थाना बिसौली के गांव रैंपुरा में रिश्तेदारी में हुई एक मौत में शामिल होने गए थे। रिश्तेदारी से घर लौटते समय गांव बहापुर के निकट हादसा हो गया और अंगूरी देवी व वीरेश की जान चली गई और सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने बताया कि वीरेश के दो छोटे बच्चे हैं। इंस्पेक्टर अपराध पुष्पेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक जानकारी लेने पर सामने आया कि गांव बाहपुर के निकट आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया खराब हो गया था। ट्रॉली जैक पर खड़ी थी। तभी अचानक इस्लामनगर की ओर से आ रही बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। महिला व युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article