फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bike chain broken, driver dies after falling on the road

बाइक की चेन टूटी, सड़क पर गिरकर चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bike chain broken, driver dies after falling on the road
संभल। घर लौटते वक्त बाइक की चेन टूट गई। इससे बाइक सवार दोनों लोग नीचे गिरकर घायल हो गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। हादसा संभल-चंदौसी मार्ग पर फत्तेहपुर सराय के निकट हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहसराय के निवासी अमित कुमार पुत्र पूरन (25) व लोकेश पुत्र भगवत सिंह मंगलवार की रात करीब चार बजे संभल में एक हलवाई की दुकान पर काम करने के बाद घर लौट रहे थे। संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव के निकट पहुंचते ही बाइक की चेन टूट गई। जिससे बाइक सवार नीचे गिरकर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान बुधवार की करीब सुबह साढ़े सात बजे अमित कुमार की मौत हो गई। जबकि लोकेश का उपचार चल रहा है। वहीं, अमित की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अमित की आठ माह पहले ही शादी हुई थी। अमित की मौत हो जाने से पत्नी रति कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि इत्तेफाकिया हादसा है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed