फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bijli karmchari se dindahade loot

बिजली कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट

Wed, 04 Jan 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 04 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
लूटा गया कैश 21,235  रुपये था लेकिन मुख्य मार्ग पर दुस्साहस भरी वारदात होेने के बाद बिजली कर्मचारी सन्न हैं। वहीं पुलिस महकमा भी उलझन में आ गया है। लुटेरों की तलाश में सीओ ने मौके पर पहुंचकर आसपास के थानों को अलर्ट किया। चेकिंग कराई पर कोई लुटेरा हाथ नहीं आया। लुटेरे बाइक पर सवार होकर भागे हैं।   
विज्ञापन



महमूदपुरमाफी निवासी शारिक रजा बिजली विभाग में ग्रेड टू का तकनीकी कर्मचारी है। क्षेत्र में बिल की धनराशि वसूल कर कार्यालय पर जमा करने के लिए आ रहा था। लुटेरों को उसके पास ज्यादा कैश होने की जानकारी रही होगी। शायद इसीलिए पल्सर बाइक पर सवार तीन लुटेरे फिरोजपुर पुल के निकट पहले से घात लगाकर बैठ गए। जैसे ही बिजली कर्मचारी वहां से गुजरा उसे रोका और तमंचा लगा दिया। इसके बाद तलाशी ली और जेब में रखे रुपये, मोबाइल तथा बाइक की चाभी छीन ली। इसके बाद धमकाते हुए भाग गए। पीड़ित ने किसी और व्यक्ति के मोबाइल से 100 नंबर डायल किया। इसके बाद पुलिस पहुंची। तब तक लुटेरे भाग चुके थे।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते  ही सीओ ब्रह्मपाल सिंह बालियान मौके पर पहुंचे। आसपास के थानों को अलर्ट कराया। आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कराई लेकिन कोई लुटेरा हाथ नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपाल सिंह बालियान ने बताया कि मौके पर पहुंचकर जानकारी ली है। छानबीन कराई जा रही है। पिकेट को सक्रिय किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed