फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bhumi Sabharwal topped the speech competition

भाषण प्रतियोगिता में भूमि सब्बरवाल रहीं अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:09 AM IST
सार

इंटरमीडिएट इंटर कॉलेज बहजोई में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों के 28 छात्रों ने प्रतिभाग किया।इस दौरान डीएम ने कहा कि हिंदी सरल और सहज भाषा है।विजेताओं को विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, डीआईओएस बालमुकुंद ने शील्ड देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Bhumi Sabharwal topped the speech competition
Bhumi Sabharwal topped the speech competition - फोटो : CHANDAUSI

विस्तार

इंटरमीडिएट इंटर कॉलेज बहजोई में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों के 28 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में श्री अक्रूरजी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्रा भूमि सब्बरवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डीएम मनीष बंसल ने कहा कि हिंदी पढ़ने, लिखने व बोलने पर हमें गर्व करना चाहिए।
विज्ञापन

'हिंदी पढ़े, लिखे, बोले और गर्व करें' विषय पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम संभल मनीष बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि हिंदी सरल और सहज भाषा है। वर्तमान में चिंतन का विषय यह है कि हिंदी दिवस मनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी। हिंदी अपनी पहचान खो रही है। यह केवल बोलने तक सीमित होकर रह गई है। युवाओं को इसका महत्व समझना होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद रहे। संचालन शरद शर्मा, कवि सौरभ कांत शर्मा ने किया।
विज्ञापन

ये रहे विजेता
प्रतियोगिता में श्री अक्रूरजी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्रा भूमि सब्बरवाल प्रथम, कृष्ण मुरारी मनोरमा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बहजोई की छात्रा संध्या शर्मा द्वितीय, बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल संभल की छात्रा अफफाक वसीम तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में इंटरमीडिएट इंटर कॉलेज बहजोई के हिंदी शिक्षक अंतराम सिंह, चंद्रपाल सिंह आर्य आदर्श इंटर कॉलेज के राना प्रताप सिंह, हीरादेवी तोताराम इंटर कॉलेज की हिंदी विभाग की शिक्षिका अंजू रानी रहीं। विजेताओं को विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, डीआईओएस बालमुकुंद ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में इन छात्रों ने किया प्रतिभाग
जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में बाल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कृतिका गुप्ता, अफफाक वसीम, जवाहर नवोदय विद्यालय गुन्नौर के अंकुर यादव, रवी कुमार, एसएम इंटर कॉलेज के चंद्रदेव आर्य, अनमोल शर्मा, राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंदौसी के आदर्श चौधरी, निखिल कुमार, हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज बहजोई की छात्रा गौरी वार्ष्णेय, प्राची, अपीरा सैफी, श्री अक्रूरजी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज चंदौसी की भूमि सब्बरवाल, पारीशा अग्रवाल, जगदीश शरण सराफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज हनुमानगढ़ी चंदौसी की मानवी गुप्ता, निपुण गुप्ता, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल संभल की गौशिव चौधरी, करुणा, चंद्रपाल आर्य आदर्श इंटर कॉलेज बहजोई के रविंद्र यादव, जसवीर सागर, इंटरमीडिएट इंटर कॉलेज बहजाई की रीतिका, चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी के कनिष्क वार्ष्णेय, प्रवेश कुमार, नानकचंद आदर्श इंटर कॉलेज चंदौसी की कृष्णा, शौर्य चौधरी, कृष्ण मुरारी मनोरमा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बहजोई की पूजा यादव, संध्या शर्मा, सिपाहीलाल इंटर कॉलेज रजपुरा की रजनी, ममता ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed