{"_id":"6875666588c6e7813100a7cd","slug":"bhole-nath-your-glory-is-unique-in-the-world-devotees-danced-to-the-hymn-sambhal-news-c-204-1-chn1001-121509-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भोले नाथ तेरी महिमा संसार से निराली है... भजन पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भोले नाथ तेरी महिमा संसार से निराली है... भजन पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
चंदौसी। श्री गोसेवा समिति ने सावन के पहले सोमवार को भजन संध्या का आयोजन ब्रह्म बाजार के श्री गंगा देवी मंदिर में किया। भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और फूलों की जमकर होली खेली। पूरा मंदिर परिसर भक्ति और भगवान के जयकारों से गूंज उठा।
भजन संध्या में स्थानीय भजन गायकों ने अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान अमरनाथ की सुंदर झांकी सजाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में गायिका शिवानी चौधरी ने भोले नाथ तेरी महिमा संसार से निराली है... भजन सुनाकर सभी का मनमोह लिया। फिर गायक दिलीप भगत ने अपनी मधुर आवाज में नमामी शमिशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं स्तुति सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। मोहित मिश्रा ने मुझे चरण से लगा ले श्याम सुंदर भजन की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रतिभा चौधरी, गीता अरोरा, पिंकी ठाकुर, निशा शर्मा, पूनम वाष्र्णेय, राहुल वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.................
भगवान शिव का किया भव्य शृंगार
चंदौसी। मोहल्ला खातियान के शिव पंचायत मंदिर में सावन के पहले सोमवार के उपलक्ष्य में भगवान शिव का भव्य शृंगार किया गया। साथ ही, मंदिर परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। शाम को मोहल्ले की महिलाओं ने मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने भगवान शिव के भजनों की एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। भजन संध्या के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर कृष्णा वाष्र्णेय, अजय वाष्र्णेय, पुरान्वय वाष्र्णेय, राघव शर्मा, प्रियांशु शर्मा, दक्ष शर्मा सहित श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद