{"_id":"6aee37b2cb627c42750d123a","slug":"bharat-singh-emerged-victorious-in-the-poetry-writing-competition-while-also-excelling-in-the-painting-competition-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-142943-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कविता लेखन में ऋतु व पेंटिंग प्रतियोगिता में भारत सिंह ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कविता लेखन में ऋतु व पेंटिंग प्रतियोगिता में भारत सिंह ने मारी बाजी
Sat, 07 Nov 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के तहत युवा उत्सव आयोजित किया गया। शुक्रवार को बहजोई महाविद्यालय के सभागार में हुए कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गुलाब देवी के प्रतिनिधि रामपाल सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर की।
इस बीच, मुख्य अतिथि ने प्रतिभागिता को ही प्रथम वरीयता देते हुए प्रतिभागियों को अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के लिए उत्साहित किया। इस बीच, नुक्कड़ नाटक में राजकीय इंटर कॉलेज सिरसी ने प्रथम, बहजोई के हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, लोकगीत (समूह) में अक्षय योगी की टीम ने प्रथम, शिवानी की टीम ने द्वितीय तथा ओमप्रकाश की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा, कविता लेखन में ऋतु धनकर ने व पेंटिंग प्रतियोगिता में भारत सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस बीच, लोकनृत्य (समूह) में उड़ान आर्टिस्ट ग्रुप की छात्राओं ने प्रथम, शिवानी की टीम हीरादेवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने द्वितीय ने तथा युग निर्माण से पायल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में ममता राजपूत, मुक्ता, ऋचा वर्मा, पंचम सिंह, सोनकी वर्मा व साल्वी रहीं। संचालन डॉ. राजीव वाष्र्णेय ने किया। इस बीच, डीओ पीआरडी हरिप्रेम आदि रहे।
विज्ञापन