{"_id":"61f831d66850b104e923088d","slug":"bhakyu-apolitical-celebrated-the-betrayal-day-by-performing-sambhal-news-mbd4175861134","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू अराजनैतिक ने प्रदर्शन कर मनाया विश्वास घात दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू अराजनैतिक ने प्रदर्शन कर मनाया विश्वास घात दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नई तहसील पर प्रदर्शन कर विश्वास घात दिवस मनाया। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर सरकार और किसानों के साथ हुए समझौते को लागू कराए जाने की मांग की।
सोमवार को नई तहसील पर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर विश्वास घात दिवस मनाया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्व में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन में किसान संगठनों व सरकार के बीच सहमति बनी थी। जिसको लेकर कृषि व कल्याण मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल लिखित पत्र दिया था।
बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के अनुसार एमएसपी सुनिश्चित किए जाने के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए मुकदमे भी वापस लेने की घोषणा हुई थी। लखीमपुर खीरी में हुई घटना में घायल किसानों को भी कोई मुआवजा नहीं दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को देकर जल्द ही समझौते को लागू कराए जाने की मांग की। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, चौधरी वीरेंद्र सिंह, मनवीर सिंह, चौधरी महीदेव सिंह, चंद्रपाल, सुमित सिंह तेवरिया, हरी शंकर, ओमप्रकाश, कल्याण सिंह, अंकित कुमार, हाजी इरफान, रामवीर त्यागी, ओमकार सिंह, शाकिर, सत्यवीर, गायत्री आदि मौजूद रहे।