{"_id":"691785ca20a36e6e3f02c3ce","slug":"bhakiyu-warned-of-agitation-if-problems-are-not-resolved-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124445-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाकियू ने समस्याओं को समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाकियू ने समस्याओं को समाधान न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
Sat, 15 Nov 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। भाकियू असली के प्रदेश सचिव सोहनपाल सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें फसलों के समर्थन मूल्य, सिंचाई व्यवस्था, खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और पंचायत स्तरीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा कि विभागीय योजनाओं में पारदर्शिता लाई जाए, नहरों की सफाई नियमित हो, खाद-बीज की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए व ग्रामीण क्षेत्रों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। पंचायतों में शिकायतों का त्वरित निस्तारण व भ्रष्टाचार पर नियंत्रण की भी मांग रखी गई।
संगठन की ओर से चेतावनी दी गई कि यदि समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हुआ तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। इस मौके पर हरिओम, राम सिंह, अमर सिंह, भगवान सिंह, बहादुर सिंह, पप्पू सिंह, रामपाल, महिपाल, जयपाल सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे।