{"_id":"6859ae58b0558ce3680d1e88","slug":"bhakiyu-shankar-demanded-a-ban-on-mining-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-123958-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाकियू शंकर ने की खनन पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाकियू शंकर ने की खनन पर रोक लगाने की मांग
Tue, 24 Jun 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
बहजोई। जिले में धड़ल्ले से हो रहे खनन पर रोक लगाई जाए। यह बात भारतीय किसान यूनियन, अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने डीएम को दिए गए आठ सूत्री ज्ञापन में कही। सोमवार को ज्ञापन देकर जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले में खाद, बीज व दवाइयां ओवर रेट में बिक रही हैं। गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण के कार्य में चल रहे डंपरों से लिंक मार्ग टूट रहे हैं। अनाज मंडी समितियों में जलभराव व साफ-सफाई का अभाव है। किसानों को शुद्ध पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। बहजोई मंडी में किसानों व व्यापारियों के लिए आवंटित गोदाम पुलिस लाइन के लिए दे दिए गए हैं। जिले में सरकारी दुकानों पर बिक रही नकली शराब से लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। जिले में खनन धड़ल्ले से हो रहा है। किसानों को घरेलू कार्य के लिए मिट्टी लाने पर पुलिस पकड़ रही है। जिले में मक्का के क्रय केंद्र बढ़ाए जाएं और शासन की ओर से घोषित दरों पर मक्का की सरकारी खरीद की जाए। इसके अलावा पीलिया की दवा किसानों को सभी सरकारी अस्पतालों से उपलब्ध कराई जाए।
इनसेट
-- --
डीएम को दिया डीसीओ को संबोधित ज्ञापन
भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि जिला गन्ना अधिकारी को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। इसमें बताया गया कि रजपुरा शुगर मिल की ओर से किसानों को तय दर से अधिक में गन्ने का बीज दिया गया। यह किसानों के साथ अन्याय है। अधिक वसूले गए दामों को वापस कराया जाए। इसके अलावा गन्ने की ग्रोथ व कीटनाशक के रूप में इस्तेमाल होने वाली कोराजन मिल प्रबंधन की ओर से किसानों को अधिक दाम में दी जा रही है।