{"_id":"6914eaecbee600658f01df7e","slug":"bhakiyu-said-if-there-is-an-attempt-to-close-the-oil-mill-then-we-will-protest-sambhal-news-c-204-1-chn1001-124395-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाकियू बोली, कोल्हू बंद कराने की कोशिश हुई तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाकियू बोली, कोल्हू बंद कराने की कोशिश हुई तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
बनियाठेर के गांव जनेटा में भाकियू की पंचायत को संबोधित करते प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र याद
चंदौसी। तहसील क्षेत्र के ग्राम जनेटा में हुई भाकियू टिकैत की पंचायत में प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश विजेंद्र यादव ने कहा कि जिले में गन्ना कोल्हुओं को बंद करने की साजिश चल रही है, लेकिन इसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर बृहस्पतिवार को डीएम से मुलाक़ात की जाएगी। अगर फिर भी कोल्हू बंद कराने का प्रयास किया गया तो जिला मुख्यालय पर भाकियू द्वारा आंदोलन किया जाएगा।
किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि जिले में यूरिया की किसानों के लिए कमी नहीं होनी चाहिए। इस समय बोआई का समय चल रहा है। वहीं पंचायत में मुख्य अतिथि विजेंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि मनपाल सिंह यादव का फूल माला व नोटों का हार पहनाकर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी जिले के किसानों समस्याओं को प्राथमिकता से निवारण करने का काम करें। कहा कि जिले में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस सात महीने में भी चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम रही है।
पंचायत की अध्यक्षता अख्तर व संचालन तहसील अध्यक्ष महेश यादव ने किया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री जवर सिंह यादव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रवक्ता देशराज सिंह, मंडल महासचिव मुकेश यादव, मंडल प्रवक्ता चंद्रपाल सिंह, अंकित राघव निर्भय ठाकुर जिला मुख्य मीडिया प्रभारी केपी यादव, जिला प्रवक्ता डा. पूरेंद्र सिंह यादव, जिला प्रचार मंत्री दुर्गपाल कुशवाह, मोहम्मद नूर आदि मौजूद रहे।